फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: तिगांव गांव में विभाग ने अतिक्रमण पर चलाया बुलडोजर

विज्ञापन
विज्ञापन
- कोराली रोड को चौड़ा करने के लिए की गई तोड़फोड़ की कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

तिगांव। तिगांव गांव में सोमवार को लोक निर्माण विभाग ने कोराली रोड पर किए गए सभी अवैध कब्जों पर बुलडोजर चलाया। कार्यकारी अभियंता प्रकाश लाल ने बताया कि इस सड़क के दोनों ओर हेवी ड्रेनेज सिस्टम तैयार किया जाना है। इससे न सिर्फ जलभराव की समस्या खत्म होगी, बल्कि तिगांव की सड़कों को भी चौड़ा और सुगम बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह अतिक्रमण काफी समय से यातायात में बाधा बन रहा था। लोगों को पहले चेतावनी और नोटिस भी दिए गए थे, लेकिन कब्जा न हटाने के कारण प्रशासन को तोड़फोड़ दस्ते के साथ कार्रवाई करनी पड़ी।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों में इस कार्रवाई को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रिया देखी गई। कई लोगों ने प्रशासन का समर्थन करते हुए कहा कि अब सड़क चौड़ी होंगी और गांव को जाम और कीचड़ की समस्या से राहत मिलेगी। वहीं कुछ लोग अतिक्रमण हटाने से नाखुश दिखे, लेकिन विभाग का कहना है कि जनहित में यह कदम जरूरी था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें