फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: फरीदाबाद के व्यापार पर पड़ रहा दिल्ली में हुए ब्लास्ट का असर

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरक्षा बढ़ने, रास्तों के डायवर्जन से सप्लाई चेन पटरी से उतरी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। पुरानी दिल्ली के लाल किले के पास हुए बम ब्लास्ट का असर फरीदाबाद के थोक और खुदरा कारोबार पर पड़ रहा है। फरीदाबाद का बड़ा व्यापार चाहे कपड़ा हो, इलेक्ट्रॉनिक्स, स्टेशनरी या जनरल आइटम ज्यादातर पुरानी दिल्ली के बाजारों से ही सप्लाई पर निर्भर है। धमाके के बाद सुरक्षा बढ़ने, रास्तों के डायवर्जन और पुराने दिल्ली के बाजारों में चहल पहल घटने से फरीदाबाद के व्यापारियों की सप्लाई चेन लगभग पटरी से उतर गई है।

जिले के एनआईटी, बल्लभगढ़, ओल्ड फरीदाबाद, सेक्टर-28, डबुआ, तिगांव और बड़खल क्षेत्र के कारोबारियों ने बताया कि पिछले चार-पांच दिनों में व्यापार 30 से 50 प्रतिशत तक गिर गया है। कई दुकानदारों को तो रोजाना माल लाने में कई गुना समय लग रहा है, जबकि लेबर और ट्रांसपोर्ट का खर्च भी काफी बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




माल नहीं आ पा रहा, दो दिन में भी डिलीवरी नहीं मिल रही। - राजेश कुमार, खेड़ी पुल व्यापारी

हमारे कपड़े का पूरा कारोबार पुरानी दिल्ली से चलता है। धमाके के बाद दुकानदार माल देर से दे रहे हैं । -राजिंदर गर्ग, तिगांव व्यापारी


बिजली आइटम की सप्लाई आधी हो गई, दुकान चलाना मुश्किल हो रहा है। - कुनाल, व्यापारी एनआईटी

भागीरथ पैलेस से ट्रांसफॉर्मर, तार और फिटिंग का सामान लाते हैं। चेकिंग इतनी बढ़ गई है कि गाड़ी अंदर नहीं ले जा पाते। -दिनेश नागर, खेड़ी रोड़ व्यापारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें