फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: 31 हजार नई एलईडी लाइटों से जगमग होगा शहर

विज्ञापन
विज्ञापन
- दिवाली के बाद नगर निगम शुरू करेगा काम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। नगर निगम शहर को जगमग और सुंदर बनाने की दिशा में एक और बड़ी पहल करने जा रहा है। नगर निगम की ओर से इस बार कुल 31 हजार नई एलईडी लाइटें लगाने की योजना तैयार की गई है। इन लाइटों की सप्लाई दिवाली के एक-दो दिन बाद निगम के पास पहुंच जाएगी। इसके बाद शहर के मुख्य मार्गों, गलियों, कॉलोनियों और पार्कों में एलईडी लाइट लगाने का काम तेजी से शुरू होगा।
निगम अधिकारियों का कहना है कि आने वाले समय में फरीदाबाद पूरी तरह जगमग नजर आएगा। साथ ही में 5 एकड़ भूमि में करीब 17 करोड़ बीजों से फूलों की पौध तैयार करने की योजना शुरू की गई है। नवंबर में ये फूलों के पौधे शहरवासियों को मुफ्त में वितरित किए जाएंगे। निगम का उद्देश्य है कि शहर रोशनी से चमकने के साथ सुंदर भी दिखे।
विज्ञापन


नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि 31 हजार नई लाइटें लगाने की योजना में शहर के पुराने और खराब हो चुके पोलों को भी बदला जाएगा। जिन जगहों पर पहले स्ट्रीट लाइटें नहीं थी वहां भी नई एलईडी लगाई जाएंगी। इस काम के लिए तीन जोन एनआईटी, ओल्ड फरीदाबाद और बल्लभगढ़ में विशेष टीमें भी गठित की गई हैं। निगम आयुक्त ने धीरेंद्र खड़गटा ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि किसी भी क्षेत्र में अंधेरा न रहे, इसके लिए तेजी से प्रयास किए जाएं।

पिछली एलईडी योजना का विस्तार
इससे पहले भी नगर निगम ने शहर में ऊर्जा बचत और सुरक्षा के उद्देश्य से कई हजार एलईडी लाइटें लगाई थीं, जिनसे बिजली की खपत में लगभग 35 प्रतिशत तक की कमी आई थी। कई अंधेरे इलाकों में रोशनी आने से दुर्घटनाओं और चोरी-छिपे गतिविधियों में भी कमी देखी गई थी। अब निगम का लक्ष्य है कि जो क्षेत्र अब तक अंधेरे में हैं उन्हें इस बार पूरी तरह शामिल किया जाए। नई लाइटें पुराने मॉडल की तुलना में ज्यादा पावर एफिशिएंट और रिमोट मॉनिटरिंग सिस्टम वाली होंगी, जिससे खराब लाइटों का पता तुरंत चल सकेगा।

काम की लगातार होगी निगरानी
निगम अधिकारियों ने बताया कि एलईडी लगाने के कार्य की निगरानी के लिए ऑनलाइन मॉनिटरिंग सिस्टम तैयार किया जा रहा है। हर वार्ड के पार्षदों को भी इसमें शामिल किया जाएगा ताकि कार्यों में पारदर्शिता बनी रहे। ठेकेदारों को यह निर्देश दिए गए हैं कि गुणवत्ता से कोई समझौता न हो और सभी लाइटें तय मानकों के अनुसार लगाई जाएं।

दिवाली के बाद तेजी से होगा काम
अधिकारियों ने बताया कि सप्लाई आने के तुरंत बाद दिवाली के बाद अभियान शुरू कर दिया जाएगा। पहले चरण में मुख्य मार्गों पर और दूसरे चरण में कॉलोनियों और पार्कों में लाइटें लगाई जाएंगी। अनुमान है कि दिसंबर अंत तक अधिकांश काम पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन


वर्जन
फरीदाबाद में 31 हजार एलईडी लाइट लगाई जाएंगी। एक दो दिन में निगम के पास लाइटें पहुंच जाएंगी। इसकी सभी कागजी प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। -धीरेंद्र खड़गटा, निगम आयुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें