फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: जनता की जरूरत पर हो शहर का विकास

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बल्लभगढ़। जिले में लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। सभी पार्टियां चुनाव में अपनी पूरी ताकत लगाने की कोशिश कर रही हैं। दूसरी ओर, जिले के लोग भी अब ऐसे सांसद को चुनना पसंद करेंगे जो शहर का विकास करेंगे। आज भी लोग मूलभूत सुविधाओं के लिए विरोध प्रदर्शन करते हैं। जिले के युवाओं का कहना है कि साल 2024 में बनने वाला सांसद विकास कार्यों की ओर ध्यान देने वाला होना चाहिए। इस बार युवा अपना कीमती वोट उसी को देंगे जो लोगों की समस्याओं को दूर करते हुए कार्य करेंगे।



मेरी उम्र 21 साल है। मैं अपने परिवार के साथ गांव में रहता हूं। मेरे गांव के लोग आज भी गंदगी और सड़क की समस्या से जूझ रहे हैं। जो सांसद गांव के विकास कार्यों के बारे में सोचेगा उसको अपना कीमती वोट दूंगा।
विज्ञापन

-विशाल, गांव सुनपेड़

एनआईटी सबसे पुराना और सबसे बड़ा क्षेत्र है। इस क्षेत्र में रहने वाले लोगों को आज भी बिजली, सड़क और पीने के पानी की समस्या से जूझना पड़ता है। जो सांसद उनके क्षेत्र में इन समस्याओं को लेकर विकास करेगा, उसको अपना पहला कीमती वोट दूंगा।
विज्ञापन

-हिमांशु, एनआईटी

मेरी उम्र 22 साल है। मैं पहली बार लोकसभा चुनाव में वोट डालूंगा। उस सांसद को वोट दूंगा जो उनके एरिया के साथ जिले में विकास कार्य करवाएंगे।
- पंकज, सेक्टर 23

युवा पढ़ाई तो कर लेते हैं, लेकिन उनको नौकरी पढ़ाई के अनुसार नहीं मिलती है इसलिए मैं उस सांसद को वोट दूंगा जो युवाओं के भविष्य को ध्यान में देखते हुए नौकरी के दरवाजे खोलेंगे।
-वी पी सिंह, सेक्टर 59
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें