फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मुख्यमंत्री ने कई विकास कार्याें की दी मंजूरी, स्टेडियम पर जल्द शुरू होगा काम

विज्ञापन
विज्ञापन
जल्द शुरू होंगे बड़खल विधानसभा में रुके हुए विकास कार्य : सीमा त्रिखा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बुधवार को विकास कार्यों को लेकर चंडीगढ़ में सभी महकमों की विशेष बैठक ली। इस दौरान उन्होंने शहर के बड़े विकास कार्याें को जल्द सिरे चढ़ाने का निर्देश दिया। इसमें नाहर सिंह स्टेडियम समेत अन्य कार्य शामिल हैं। वहीं विधायकों की मांग पर कई विकास कार्याें की मंजूरी दी।
बड़खल विधानसभा की विधायक सीमा त्रिखा ने विधानसभा क्षेत्र के लंबित कार्यों के बारे में अवगत कराया। इसमें लक्कड़पुर का पुल, टूटी सडकें, अमृत योजना के तहत चल रहे अधूरे कार्य, बड़खल, अनखीर, नवादा, भांकरी व एसजीएम नगर में सीवर लाइन डालने के बाद सड़कों के निर्माण कार्य के बारे में संज्ञान लिया गया। मुख्यमंत्री ने सभी अधूरे पड़े कार्यों को जल्द से जल्द पूरा कराने के लिए अधिकारियों को आदेश दिए। विधायक ने बताया कि इसी के तहत प्रथम श्रेणी के 6 स्कूलों पर भी काम होगा। इसमें राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल बाल एनएच एक तिकोना पार्क, सीनियर सेकेंडरी स्कूल एनआईटी 5, सीनियर सेकेंडरी स्कूल भांखरी, सीनियर सेकेंडरी स्कूल अनखीर, सीनियर सेकेंडरी स्कूल बड़खल, सीनियर सेकेंडरी स्कूल एनआईटी एक के जीर्णोद्धार एवं पुनर्निर्माण कार्य की मंजूरी मिली है। दूसरे चरण में सीनियर स्कूल लक्कड़पुर, सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-21डी, सीनियर सेकेंडरी स्कूल फतेहपुर चंदीला, गवर्नमेंट मॉडल स्कूल नवादा समेत छह स्कूलों के निर्माण एवं जीर्णोद्धार कार्य को मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार डिस्पेंसरियां होंगी शुरू, सेक्टर 48 में संस्कृति मॉडल स्कूल खुलेगा
विधायक ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में आने वाली डिस्पेंसरियां, जिसमें अनंगपुर, नेहरू कॉलोनी, एसी नगर, लक्कड़पुर शिव दुर्गा विहार में शुरू की जाएंगी। इसके साथ-साथ बिजली सब स्टेशनों का मसला भी दूर किया गया। सैनिक कॉलोनी की रुकी हुई 9 करोड़ की फाइल, जिसका टेंडर जारी है, उसे शीघ्र करवाने का आदेश दिया गया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल एवं केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर द्वारा रुके हुए स्टेडियम के काम को पुन: शुरू कराने के लिए आभार प्रकट किया। इसके अलावा बड़खल विधानसभा क्षेत्र में सीवरेज लाइनों को दुरूस्त एवं नई सीवर लाइन डालने के लिए 160 करोड़ रुपये की राशि दी गई। सीमा त्रिखा ने बताया कि उन्होंने सेक्टर-48 में डेढ़ एकड़ में संस्कृति मॉडल स्कूल खोलने की मांग रखी थी, मुख्यमंत्री ने स्वीकार करते हुए हरि झंडी दे दी है। विधायक ने कहा कि कोरोना काल के चलते बहुत से विकास कार्य बाधित हो गए, जिसकी वजह से क्षेत्र में विकास की गति रुक गई। जैसे ही बारिश का मौसम खत्म होगा अमृत योजना के तहत रुके हुए कार्यों को पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें