फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: यूथ पेज के ध्यानार्थ ओपन काउंसिलिंग के जरिए स्नातक में दाखिले

Wed, 26 Jul 2023 06:26 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बल्लभगढ़। बुधवार को सर्वर ठीक होने के बाद काफी संख्या में छात्रों के दाखिले ओपन काउंसिलिंग में हुए। मंगलवार को सर्वर धीमा होने से परेशानी हुई थी।
सेक्टर 2 स्थित सुषमा स्वराज महिला महाविद्यालय की डॉ. चंद्रशेखर ने बताया कि पहले दिन सर्वर डाउन होने की वजह से विद्यार्थियों का दाखिला नहीं हो पाया था, लेकिन बुधवार को कई विद्यार्थी के दस्तावेजों की जांच करने के बाद फीस जमा की गई। उन्होंने बताया कि इस ओपन काउंसिलिंग के माध्यम से जिले के जिन भी कॉलेज में जिस भी कोर्स में सीटें खाली पड़ी हुई है फुल हो जाएगी। विद्यार्थी अपनी पसंदीदा कोर्स में दाखिला लेने के लिए कॉलेज को बदलने के लिए ऑप्शन मिल रहा है।


केवल एक दिन का रहेगा समय

ओपन काउंसिलिंग के तहत मेरिट सूची में आने वाले छात्रों के पास फीस भुगतान का केवल एक दिन का समय मिलेगा। यदि कोई भुगतान नहीं करता है, तो उसे अगले दिन दोबारा से आवेदन प्रक्रिया से गुजरना होगा। आवेदन के दौरान छात्र अपने विषय भी बदल सकते हैं। कॉलेज प्रबंधन छात्रों से अपील कर रहा है कि मेरिट सूची में नाम आने पर तत्काल फीस जमा कराएं। ताकि दाखिले से वंचित न रह जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन





ऑफलाइन भी कर सकते हैं फीस जमा
विद्यार्थी का लिस्ट में नाम आने के बावजूद भी फीस जमा नहीं होने से दाखिल नहीं हो पा रहा है। जिसके चलते अब विद्यार्थी ऑनलाइन के साथ साथ ऑफलाइन भी फीस को जमा कर सकते है। जिसके चलते उनका दाखिला लेने में कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें