फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: एडीसी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का जायजा लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


फरीदाबाद। स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 15 अगस्त को सेक्टर-12 स्थित हेलीपैड ग्राउंड एवं खेल परिसर में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह को लेकर बुधवार को विभिन्न कार्यक्रमों का पूर्वाभ्यास किया गया। अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) अंजलि श्रोत्रिया ने रिहर्सल स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। इसके साथ ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उनके साथ फरीदाबाद एसडीएम डॉ. हनी बंसल और सीटीएम अंकित कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


एडीसी ने रिहर्सल के दौरान समारोह में प्रस्तुत किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों का बारीकी से निरीक्षण किया। विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, सांस्कृतिक कार्यक्रम, पीटी शो और अन्य प्रस्तुतियों का अभ्यास किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह जिला स्तर पर आयोजित होने वाला महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्यक्रम है। इसमें किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए सभी विभाग अपने-अपने दायित्वों को पूरी गंभीरता से निभाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें