फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ठेकेदार के शव का हुआ पोस्टमार्टम

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। अटाली-कोराली रोड पर मंगलवार शाम हादसे में जान गंवाने वाले खेड़ी कलां गांव निवासी 37 वर्षीय मनीष के शव का पोस्टमार्टम बुधवार को हुआ। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। इस मामले में थाना तिगांव पुलिस जांच कर रही है।पुलिस के अनुसार मंगलवार शाम करीब चार बजे मनीष अपने दोस्तों के साथ काले रंग की स्कॉर्पियो में अटाली-कोराली रोड से खेड़ी कलां की ओर आ रहा था। वाहन उसका दोस्त चला रहा था। बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो की रफ्तार काफी तेज थी। इसी दौरान चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और स्कॉर्पियो सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई। मृतक के परिजन सतबीर डागर ने बताया कि मनीष ठेकेदारी का काम करता था। उसकी शादी हो चुकी थी, लेकिन कई साल पहले तलाक हो गया था। मनीष के दादा खेड़ी कलां गांव के सरपंच रह चुके हैं। मंगलवार को वह दोस्तों के साथ जाने की बात कहकर घर से निकला था। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार के कारण चालक के वाहन से नियंत्रण खोने की बात सामने आई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें