फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: प्राॅपर्टी डीलर पर तलवार से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। प्राॅपर्टी डीलर पर तलवार से हमला करने के मामले में अपराध शाखा सेक्टर-65 की टीम ने रामवीर निवासी राजीव कॉलोनी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि थाना आदर्श नगर में धारा सिंह निवासी यादव कॉलोनी ने दी शिकायत में आरोप लगाया कि 10 सितंबर को उसका बेटा लक्ष्मण सेक्टर-60 स्थित अपने मकान पर गया था। जैसे ही वहां पहुंचा, तो कुछ बदमाशों ने लक्ष्मण पर तलवार व धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी उसकी गाड़ी में रखे पैसे और गले से चेन भी लूट कर ले गए।

उन्होंने आगे बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की धर पकड़ के लिए अपराध शाखा सेक्टर 65 को निर्देशित किया गया। जिस पर कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा सेक्टर-65 की टीम ने एक आरोपी रामबीर को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि विनोद भाटी व अजय भाटी शिकायतकर्ता के पड़ोसी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी शिकायतकर्ता के साथ रंजिश है। पड़ोसी लक्ष्मण को सबक सिखाने के लिए उन्होंने अपने चालक रामबीर को लक्ष्मण की रेकी कर खबर देने को कहा। 10 सितंबर को जब लक्ष्मण सेक्टर-60 स्थित अपने मकान पर गया, तो रामबीर ने विनोद व अजय को इस बारे जानकारी दी। जिसके बाद विनोद व अजय ने अपने सहयोगियों को वहां भेजकर लक्ष्मण के साथ मारपीट की वारदात को अंजाम दिलवाया। वारदात के लिए रामबीर ने अपनी बाइक आरोपियों को दी थी। आरोपी को अदालत में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें