फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन चोरी करने के लिए राजस्थान से आते थे आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। क्राइम ब्रांच सेक्टर-56 की टीम ने एक वाहन चोर गैंग का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गैंग के दो आरोपियों को अवैध हथियार व चोरी वाहनों सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों में महेश व अजय का नाम शामिल है। दोनों राजस्थान के भरतपुर जिले के रहने वाले है। दोनो भरतपुर डीग के वाहन चोर गैंग के सदस्य हैं।
विज्ञापन

आरोपी भरतपुर से बस में चोरी करने के लिए फरीदाबाद में आते थे। वारदात करते समय अपने साथ अवैध हथियार रखते थे। जिसे आपात स्थिति में इस्तेमाल करते थे। महेश चोरी के लिए फरीदाबाद आया था। 24 जून को रात पुलिस ने उसे एक कट्टे व तीन कारतूस सहित काबू कर लिया। महेश के खिलाफ थाना एसजीएम नगर में अवैध हथियार रखने के आरोप में मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू की गई। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर वाहन चोरी करने की बात कबूल कर ली। गहनता से पूछताछ करने के लिए पुलिस ने उसे अदालत में पेश कर 5 दिन के रिमांड पर ले लिया। इस दौरान उसने अपने साथी अजय के बारे में जानकारी दी। पुलिस ने 29 जून को अजय को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के राहुल नाम का युवक भी वाहन चोरी में शामिल है। वह फरीदाबाद का ही रहने वाला है और फरार है। तीनों रिश्तेदार हैं।
भैंस, भेड़, बकरी, सुअर तक चुराते थे आरोपी
क्राइम ब्रांच प्रभारी जगमिंदर ने बताया कि तीनों आरोपी बहुत ही शातिर किस्म के हैं। ये वाहन चोरी करने से पहले उसकी रेकी करते हैं और मौका मिलते ही वाहन को गायब कर देते हैं। आरोपी स्कूटर, मोटरसाइकिल, कार, कैंटर, ट्रैक्टर, भेड़, बकरी, सूअर, भैंस कुछ भी नहीं छोड़ते थे। राहुल फरीदाबाद का ही रहने वाला है। इसलिए उसे यहां की गली चौराहों के बारे में सारी जानकारी है। दोनों आरोपी वाहनों को सीधा राजस्थान ले जाते हैं। महेश और अजय चोरी के मामले में दोनों कई बार जेल जा चुके हैं। इससे पहले भी वर्ष 2016 में दोनों आरोपियों के कब्जे से 26 मोटरसाइकिल बरामद हुई थी। इस मामले में आरोपी राजस्थान की जेल में सजा काट चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें