फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: नमस्ते नहीं करने पर थार चालक ने वर्कशॉप संचालक को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। नमस्ते नहीं करने पर थार चालक ने वर्कशॉप संचालक का रास्ता रोककर मारपीट की। आरोप है कि चालक ने पहले अपनी गाड़ी से रास्ता रोका और फिर नीचे उतरकर लात-घूंसों से हमला कर दिया। आरोपी ने जाते समय जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन

घटना दस अक्तूबर की सुबह बाटा-मुजेसर फाटक रोड पर हुई। मुजेसर थाना पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर 12 अक्तूबर को प्राथमिकी दर्ज की है। बल्लभगढ़ की चावला कॉलोनी निवासी अक्षत चौधरी ने पुलिस को बताया कि वह मुजेसर होते हुए अपनी वर्कशॉप जा रहा था। नाले के पास एक काले रंग की थार सड़क पर खड़ी थी। उसने हॉर्न बजाया तो चालक ने गाड़ी पीछे कर ली। जब वह अपनी गाड़ी निकालकर आगे बढ़ा तो चालक ने पीछे से आकर थार उसकी गाड़ी के आगे लगा दी और रास्ता रोक लिया। पीड़ित का आरोप है कि चालक ने नीचे उतरकर खुद काे मुजेसर निवासी विनोद जाखड़ उर्फ बिन्नू बताया। इस दौरान उसने कहा कि नमस्ते क्यों नहीं की थी। इसके बाद उसने उसके साथ मारपीट की। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि अक्षत ने 10 अक्तूबर को मेडिकल कराया और 12 अक्तूबर को रिपोर्ट थाने में पेश की गई। आरोपी विनोद जाखड़ उर्फ बिन्नू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें