फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की 16 साइकिल सहित किशोर काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। ग्रीन फील्ड क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक साइकिल चुराने वाले किशोर को क्राइम ब्रांच बदरपुर बॉर्डर ने रविवार को काबू किया है। आरोपी किशोर से 16 साइकिल और 5500 रुपये नगद बरामद किये गए हैं। क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की वारदात से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच प्रभारी सेठी मलिक ने बताया कि आरोपी किशोर बदरपुर बॉर्डर दिल्ली का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी को थाना सराय ख्वाजा के चोरी के एक मामले में गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसने ग्रीन फील्ड से काफी साइकिलें चोरी की हैं। इस दौरान पुलिस ने थाना सूरजकुंड का भी एक मामला सुलझाया है, जिसमें आरोपी से 3000 रुपये नगद बरामद किए गए हैं। आरोपी ने ग्रीन फील्ड में एक ही घर से तीन बार साइकिल चोरी की थी। ज्यादातर वारदात में उसने एक ही तरह के कपड़े पहन रखे थे और उसकी हरकत वह सीसीटीवी कैमरे में भी रिकार्ड हुई थी। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह नशा करने का आदी है। नशे की लत को पूरी करने के लिए वह चोरी की वारदात को अंजाम देता था। आरोपी को कोर्ट में पेश कर बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें