फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाचा भतीजे ने मामूली झगडे के चलते कर दी थी मासूम की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। पल्ला थाना इलाके के गांव बसंतपुर में हुई 13 साल के मासूम की हत्या के मामले को क्राइम ब्रांच ने सुलझा लिया है। बच्चे की हत्या गांव बसंतपुर में ही रह रहे चाचा भतीजे ने की थी। पुलिस ने चाचा को जेल और भतीजे को बाल सुधार गृह भेजा
विज्ञापन

मृतक का एक बच्चे के साथ अक्सर झगड़ा रहता था। वह किसी न किसी बात पर उसके साथ गाली-गलौच करता था। वारदात के दिन भी दोनों का झगड़ा हो गया। चाचा ने बीचबचाव करके मामले को सुलझा दिया था। कुछ देर बाद ही चाचा भतीजे ने तनिष्क की हत्या कर दी। 27 अगस्त को बसंतपुर पल्ला निवासी बलेश्वर ने बेटे तनिष्क की गुमशुदगी की शिकायत दी थी। अगले दिन शव बरामद हो गया। हत्या की धारा जोड़कर मामले की जांच करते हुए क्राइम ब्रांच डीएलएफ व पुलिस चौकी नवीन नगर की टीम ने एक लड़के व उसके चाचा को गिरफ्तार कर लिया है।
मूल रूप से बदायूं उत्तर प्रदेश निवासी आरोपी रामकिशोर ने बताया कि वह यमुना किनारे खेतों को ठेके पर लेकर सब्जी उगाने का काम करता है। तनिष्क अक्सर यहां घूमने आता था। तनिष्क उसे व उसके परिवार को किसी न किसी बात पर गालियां देता रहता था। 26 अगस्त की शाम को हमेशा की तरह वह अपनी साइकिल लेकर घूमने आया।
विज्ञापन

उसने अपनी साइकिल आरोपियों की झुग्गी के पास खड़ी कर दी और उन्हें गालियां देने लगा। ये सुनकर रामकिशोर के भतीजे ने गुस्से में तनिष्क को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद उसके भतीजे व तनिष्क के बीच मारपीट शुरू हो गई। रामकिशोर ने बीचबचाव करते हुए दोनों को अलग करने का प्रयास किया। इस पर तनिष्क ने रामकिशोर को भी गलियां देनी शुरू कर दीं। बाद में उन्होंने तनिष्क को अकेला पाकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद उन्होंने शव को यमुना किनारे पड़े कपड़ों, खाली कट्टों और झाड़ियों से ढक दिया और अपनी झुग्गियों में चले गये। रविवार को आरोपी रामकिशोर को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया, जबकि भतीजे को बाल सुधार गृह में छोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें