फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली हाट की तर्ज पर विकसित होगा सूरजकुंड, सालभर रहेगा गुलजार, बनाई जा रही योजना

विज्ञापन
Surajkund will be developed on the lines of Dilli Haat, will remain buzzing throughout the year, plans are being made
विज्ञापन
फरीदाबाद (दुर्गेश झा)। पर्यटन के लिहाज से पूरे देश में प्रसिद्ध अरावली वन्य क्षेत्र स्थित सूरजकुंड अब साल भर गुलजार रहेगा। इसको दिल्ली हाट की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। साल भर हस्तशिल्प मेले लगाए जाएंगे। इसके लिए पर्यटन विभाग की ओर से योजना बनाई जा रही है। हाल ही में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पर्यटन विभाग के उच्चाधिकारियों के साथ बैठक की और योजना को तैयार करने के आदेश दिए। योजना के अमल में आने से फरीदाबाद, गुरुग्राम व पलवल आदि प्रदेश के कई जिलों के हस्तशिल्प कलाकारों को अपनी कला को प्रदर्शित करने का बेहतर स्थान मिलेगा।
विज्ञापन

सूरजकुंड में हर साल फरवरी में 15 दिनों के लिए अंतरराष्ट्रीय हस्पशिल्प मेला लगाया जाता है। इसमें 20 से अधिक देशों से हस्तशिल्प कलाकारों अपनी कला को दिखाने पहुंचते हैं। इसके अलावा देश के हर प्रदेश से हस्तशिल्प कलाकारों का जमावड़ा होता है। सूरजकुंड प्रबंधन की ओर से उन्हें स्टॉल दिए जाते हैं। मेले में पहुंचने वाले पर्यटकों को अपनी कला के बारे में बताते हैं और उसे बेचते हैं। इससे मेला प्रबंधन को करीब 10 करोड़ रुपये तक की आमदनी होती है। लिहाजा सूरजकुंड को सालभर गुलजार करने के साथ पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा विशेष योजना बनाई जा रही है। इससे दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद समेत देश के दूसरे प्रदेशों के हस्तशिल्प कलाकारों को भी फायदा होगा। देश-विदेश के कलाकारों के सालभर जुटने से फरीदाबाद में पर्यटन बढ़ने के साथ युवाओं में रोजगार का भी बेहतर अवसर उत्पन्न होगा।
दो साल से नहीं लग रहा मेला, हट्स की छह महीने तक होगी देखरेख
कोरोना के चलते दो साल से सूरजकुंड में मेला का आयोजन नहीं किया जा रहा है। पिछले साल की तरह इस साल भी फरवरी में आयोजित होने वाले मेले को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि इससे विभाग के राजस्व में काफी नुकसान हुआ है। जबकि मेले की तैयारी को लेकर दो करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च किए जा चुके हैं। इसलिए इन सब परेशानियों को देखते हुए सूरजकुंड में बाहर और अंदर सालभर हस्तशिल्प मेला लगाने की योजना है। सूरजकुंड मेले को लेकर 1500 हट़्स तैयार कर लिए गए थे। लेकिन कोरोना के चलते फरवरी में आयोजित होने वाले मेले को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। ऐसे में जो हट्स तैयार हैं, उनका अगले छह माह तक रखरखाव होगा। हालांकि मेले के आयोजन को लेकर अधिकारियों को उम्मीद है कि कोरोना के मामले कम होते ही मेले पर सरकार की ओर से कोई फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें