फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूरजकुंड मेला: दिनभर चौपाल रही डांस-ड्रामा से गुलजार

विज्ञापन
रीदाबाद अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प सूरजकुंड मेले में चौपाल पर नृत्य प्रस्तुत करते रशिया के कलाका? - फोटो : Faridabad
विज्ञापन
फरीदाबाद। सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले की चौपाल विभिन्न देशों की संस्कृतियों के संगम का अनूठा मंच बन गई है। मंगलवार को पार्टनर कंट्री उज्बेकिस्तान के अलावा नाइजीरिया, नामीबिया, मेडागास्कर, मालावी से आए कलाकारों के अलावा थीम स्टेट हिमाचल प्रदेश के अलावा लद्दाख, सिक्किम, पंजाब व हरियाणा की लोक संस्कृति से चौपाल गुलजार रही।
विज्ञापन

चौपाल पर हरियाणवी कलाकारों ने धमाल मचाए रखा। हरियाणा के कलाकार सोमवीर ने गंगा जी तेरे रेत में... रागनी प्रस्तुत की। इसके बाद डीएन महाविद्यालय फरीदाबाद की छात्राओं ने हरियाणवीं नृत्य किया। कलाकारों ने फागण नृत्य से मंच पर हरियाणा की माटी को जीवंत स्वरूप प्रदान किया। सलीम हरियाणवी ने हरियाणवी पगड़ी पर आधारित अपना गीत प्रस्तुत कर धूम मचाई।
इसके अलावा वृंदावन से आए कलाकारों ने मयूर नृत्य, गुजरात के कलाकारों ने सिद्धी गोमा नृत्य व लद्दाख के कलाकारों ने लोक गीत प्रस्तुत कर सभी को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। चौपाल पर पंजाब के कलाकारों ने इकतारा नृत्य प्रस्तुत किया। वहीं पार्टनर कंट्री उज्बेकिस्तान के अलावा नाइजीरिया, नामीबिया, मालावी, मेडागास्कर, वियतनाम, ताजाकिस्तान व कंबोडिया सहित कई अन्य देशों के कलाकारों ने भी नृत्य कर दर्शकों की वाहवाही लूटी।
विज्ञापन

बंचारी के नगाड़े पर खूब थिरके छात्र-छात्राएं
होडल के बंचारी गांव की नगाड़ा पार्टी दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय है। मंगलवार को भी गेट नंबर-एक की ओर से आने वाले रास्ते पर बंचारी के कलाकारों का नगाड़ा धूम मचा रहा था। नगाड़े पर कॉलेज की छात्राएं अपने आपको नृत्य करने से नहीं रोक पा रही थी। बंचारी के नगाड़ा पार्टी को देखने के लिए उमड़ी भीड़ से मिनी चौपाल का सा नजारा बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें