फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज स्कूल-कॉलेज पहुंचेंगे विद्यार्थी, तैयारी पूरी, जिला स्तर पर शिक्षण संस्थानों ने एक दिन पहले ही कर ली छात्रों के आने की तैयारी

विज्ञापन
Students will reach school and college today, preparations are complete
विज्ञापन
फरीदाबाद। पहली फरवरी से छात्रों के लिए स्कूल-कॉलेज, विश्वविद्यालय (विवि) और पुस्तकालय खोल दिए जाएंगे। निदेशालय की ओर से उच्च शिक्षण संस्थान व जिला शिक्षा विभाग को इस बाबत पहले ही पत्र जारी कर दिया गया था। ऐसे में सोमवार को सभी शिक्षण संस्थान छात्रों के लिए सभी जरूरी तैयारी करने में जुटे रहे।
विज्ञापन

आपदा प्रबंधन एक्ट, 2005 व अन्य नियमों के तहत कोरोना बचाव के दिशा-निर्देशों की पालना प्रत्येक शिक्षण संस्थान को सुनिश्चित करना होगा। इसके लिए पत्र जारी हो चुका है। अध्यापक व संबंधित संस्थान मुखिया यह सुनिश्चित करेंगे कि छात्रों के बीच दो गज की दूरी व सेनेटाइजेशन के नियमों की पालना हो। साथ ही यदि 15 वर्ष से अधिक आयु के छात्र टीकाकरण कराकर ही पढ़ाई के लिए शिक्षण संस्थान पहुंचे, यह भी स्कूल व कॉलेज मुखिया सुनिश्चित करेंगे। हालांकि टीकाकरण के बाद भी स्कूलों में उपस्थिति अनिवार्य नहीं है। छात्र अपनी इच्छा से स्कूल-कॉलेज परिसर में पढ़ाई के लिए पहुंचेंगे।
ग्रामीण क्षेत्र में पढ़ाई के लिए छात्र काफी उत्साहित
बल्लभगढ़ स्थित सुषमा स्वराज राजकीय कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य शैलेश्वर कौशिक ने बताया कि छात्राएं कॉलेज आने के लिए उत्साहित हैं। वह अक्सर शिक्षकों से कॉलेज खुलने का अपडेट लेती रही हैं। ऐसे में एक बार फिर से कॉलेज खुलने पर उम्मीद है कि छात्राएं टीकाकरण सुनिश्चित कराकर मंगलवार को कक्षा में पहुंचेंगी। तिगांव स्थित राजकीय महाविद्यालय की लेक्चरार सीमा फौगाट ने बताया कि छात्रों की पढ़ाई के लिए सोमवार को पूरी व्यवस्था की गई। एक दिन पूर्व ही कई छात्रों ने व्हाट्सएप के जरिए यह सुनिश्चित किया कि वह मंगलवार से कॉलेज पहुंचेंगे। वहीं, एनआईटी-3 स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय में सोमवार को स्कूल प्रबंधन ने परिसर व कक्षाओं को पूरी तरह से सेनेटाइज कराया गया
विज्ञापन

नियमों की पालना सुनिश्चित करने के लिए करेंगे औचक निरीक्षण
जिले के 70 फीसदी से अधिक बच्चों ने टीकाकरण करा लिया है। सरकारी व निजी विद्यालयों में टीकाकरण की पूरी जानकारी अवसर एप पर अपडेट कर दी है। ऐसे छात्रों को ही प्रवेश मिलेगा जो टीकाकरण की जानकारी दे चुके हैं। नियमों का उल्लंघन न हो, इसके लिए औचक निरीक्षण किया जाएगा। - रितु चौधरी, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें