कार्यक्रम में छह राज्यों के बड़े- बड़े इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों ने भाग लिया
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। मानव रचना इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एंड स्टडीज में स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन का आयोजन किया गया। गुजरात के शांतिलाल शाह इंजीनियरिंग कॉलेज से पहुंचे छात्रों ने बताया कि रिसर्च के दौरान सबसे ज्यादा समस्या उन्हें तथ्यों को ढूंढने में हुई। छात्रों का कहना है कि सरकार की ओर से डेटा (तथ्यों) के लिए कोई साइट नहीं बनाई गई है। जहां, डेटा मिल सके। जोकि नासा साइट की सहायता से तथ्यों को समझा है।
इस कार्यक्रम में छह राज्यों के बड़े- बड़े इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों ने भाग लिया। इस दौरान छात्रों ने अपनी रिसर्च को सभी के समक्ष रखा, जिसमें उन्होंने अपनी चुनौतियों के बारे में भी बताया। छात्रों का कहना है कि इसरो की ओर से उन्हें कोई डेटा नहीं मिला। जब वे अपने देश की एजेंसी से डेटा लेने का प्रयास कर रहे हैं तो उन्हें कुछ मूल्यों का भुगतान करना पड़ रहा है।
कॉलेज से पहुंचे प्रकाश तलपदा, हितेश्रीबा राणा, साहिल बेलिम, मौलिक सोनाग्रा, विकास जाला और मानव सुतरिया ने बताया कि वे सभी बी. टेक अंतिम वर्ष के छात्र हैं। वे इससे पहले भी कई प्रतियोगिताओं में भाग ले चुके हैं। 271 समस्याएं उनके सामने रखी गई थी, जिसमें उन्होंने एक समस्या को चुना। खेती में किसी कारणवश नुकसान होने के बाद किसान को मुआवजा मिलने में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसको लेकर खेती और फसल में हुए नुकसान का वास्तविक डेटा निकालकर प्रस्तुत करना है। ताकि फसल में नुकसान के बाद किसानों को उचित व नुकसान मुताबिक मुआवजा मिल सके।
लेकिन, छात्रों ने बताया कि उन्होंने नासा साइट पर स्टूडेंट अकाउंट बनाकर तथ्यों को ढूंढा है। इसरो से उन्हें कोई सहायता नहीं मिल सकी। उन्हें डेटा के लिए हर जगह मूल्य देना पड़ रहा है। उनकी मांग है कि सरकार को छात्रों के लिए कोई समाधान निकालना चाहिए। इसमें छह - छह छात्रों की 30 टीम पहुंची है। कुल 180 छात्र 6 राज्यों से पहुंचे हैं।
उद्घाटन समारोह में एआईसीटीई के निदेशक नरेश कुमार ग्रोवर उपस्थित रहे और छात्रों को नवाचार और समस्या समाधान कौशल विकसित करने पर संबोधित किया। शुरुआती सत्र में आईआईटी कानपुर के नेशनल सेंटर फॉर फ्लेक्सिबल इलेक्ट्रॉनिक्स के सीओओ डॉ. सुधीर कुमार और इंटेल कॉर्पोरेशन, इंडिया गवर्नमेंट अफेयर्स की निदेशक दीपाक्षी मेहंदरू मुख्य अतिथि और सम्मानित अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।