फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुत्ते हैं या जल्लाद: अब फरीदाबाद में 12 साल के बच्चे पर हमला; बीते साल 15 हजार लोगों पर किया था अटैक

Thu, 01 Jun 2023 09:20 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद

सार

फरीदाबाद में आवारा कुत्तों ने 12 साल के बच्चे पर हमला कर दिया। एक रिपोर्ट के मुताबित, बीते साल 2022 में 15 हजार लोगों पर कुत्तों ने हमला किया था। यहां पढ़ें सिलसिलेवार आंकड़ों की रिपोर्ट क्या बताती है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आदर्श नगर क्षेत्र में 12 साल के बच्चे पर गली के लावारिस कुत्तों ने हमला कर दिया। उसको नौंच नौंच कर घायल कर दिया। उसी दौरान वहां से गुजर रही महिला ने कुत्तों के चंगुल से बच्चे को बचाया और उपचार के लिए तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया। अस्पताल में एंटी रैबीज के इंजेक्शन नहीं होने की वजह से महिला ने निजी स्टोर से इंजेक्शन खरीदकर लगवाया। बच्चे की हालत गंभीर होने के चलते उसको बीके अस्पताल रेफर कर दिया।

विज्ञापन

पड़ोस में रहने वाली महिला ने बच्चे को बचाया
आदर्श नगर निवासी रजनी ने बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाला 12 साल का राजू गली में खेल रहा था। तभी लावारिस कुत्तों ने राजू पर हमला कर दिया। वह किसी कार्य के चलते कहीं जा रही थी। उसने जब देखा कि कुत्ते राजू को काट रहे तो उसने हिम्मत करते हुए बच्चे को कुत्तों के चंगुल से बचाया। 

घायल होने पर किया अस्पताल में भर्ती
बचाने के बाद उसको तुरंत उपचार के लिए बल्लभगढ़ सरकारी अस्पताल लेकर पहुंची। जहां पर इमरजेंसी में तैनात डॉ प्रदीप ने बताया कि उनके अस्पताल में एंटी रैबीज के इंजेक्शन नहीं है। इसलिए वह निजी स्टोर से जाकर एंटी रैबीज का इंजेक्शन लेकर आई। डॉ प्रदीन ने बताया कि कुत्तों ने बच्चे का सीधा पैर बुरी तरह से जख्मी क दिया है। इसलिए उसको बीके अस्पताल रेफर कर दिया।

बीके अस्पताल में खत्म हैं रेबीज के इंजेक्शन
बीके अस्पताल में 27 फरवरी को 47 लोगों को इंजेक्शन लगवाने के बाद एंटी रैबीज खत्म हो गए थे। उसके बाद से अभी तक एम्स शाखा और बीके अस्पताल में एंटी रेबीज के इंजेक्शन नहीं आए हैं। बीके अस्पताल में हर रोज करीब 100 से ज्यादा मरीज एंटी रैबीज के इंजेक्शन लगवाने के लिए आते थे, लेकिन अब इंजेक्शन नहीं होने की वजह से 20 से 25 लोग निजी स्टोर से इंजेक्शन खरीद कर लगवा रहे है। पीएमओ डॉ सविता यादव का कहना है कि उनके द्वारा वियर हाऊस में डिमांड भेजी हुई है।
विज्ञापन

15 हजार लोग हुए शिकार
बीके अस्पताल से मिले आंकड़ों के अनुसार, साल 2022 में 15 हजार लोगों को कुत्तों ने काटा है। स्वास्थ्य विभाग से मिले आंकड़ों के अनुसार साल 2022 के जनवरी महीने में 2093, फरवरी में 2427, मार्च में 413, अप्रैल में 1099, मई में 1445, जून में 1372, जुलाई में 560, अक्टूबर में 1358, नवंबर में 2033 और दिसंबर में 2208 लोगों को कुत्तों ने काटा है। इसमें बुजुर्ग व बच्चे भी शामिल है। साल 2022 के अगस्त व सितंबर के महीने में एंटी रेबीज के इंजेक्शन नहीं होने की वजह से बीके अस्पताल में कोई भी उपचार के लिए नहीं आया,। वहीं साल 2023 के जनवरी महीने में 2220, फरवरी महीने में 2100 लोग कुत्तों का शिकार हुए है। मार्च महीने से बीके अस्पताल में एंटी रेबीज के इंजेक्शन खत्म है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें