फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टीकर से होगी प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों की पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। बढ़ते प्रदूषण पर रोक लगाने के लिए नगर निगम और हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के साथ अब परिवहन विभाग भी आगे आया है। परिवहन विभाग की ओर से सभी वाहनों पर ईंधन के अनुसार होलोग्राम आधारित रंगीन स्टीकर लगाए जाएंगे, जिससे उनकी पहचान हो सकेगी। विभाग ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर यह निर्णय लिया है।
विज्ञापन

एक माह से शहर में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को हवा में पीएम-2.5 की मात्रा 280 रही। प्रदूषण के कारण लोगों को कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो रही हैं। इसका प्रमुख कारण दिवाली पर छोडे़ गए पटाखे, पराली और वाहनों को माना गया। प्रदेश सरकार और हरियाणा स्टेट पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (एचएसपीसीबी) पराली जलाने वालों पर सख्ती से कार्रवाई करने का दावा कर रहा है। वहीं प्रदूषण फैला रहे वाहनों पर कार्रवाई में इसकी सुस्ती रही। हालांकि बीते दिनों सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (सीपीसीबी) ने बैठक में एचएसपीसीबी को शहर में परिचालित डीजल आधारित वाहनों पर कार्रवाई करने के आदेश दिए।
इसके बाद 18 नवंबर से 25 नवंबर तक एचएसपीसीबी और परिवहन विभाग ने 86 डीजल आधारित वाहनों के चालान किए। अब प्रदूषण पर रोक लगाने के लिए ईंधन के अनुसार वाहनों पर रंगीन स्टीकर लगाने की बात कही जा रही है। इस संबंध में सड़क परिवहन विभाग के सह सचिव राजकुमार राणा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर विभाग ने सभी वाहनों पर ईंधन के अनुसार होलोग्राम आधारित स्टीकर लगाने का फैसला लिया है। इन स्टीकर्स को एक अप्रैल 2019 से पहले रजिस्टर्ड वाहनों पर लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें