फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सौतेले पिता ने 3 साल के बेटे की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
कई दिन से पुलिस को कर रहा था गुमराह, आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। आर्य नगर में रहने वाले 3 साल के बेटे की हत्या करने के बाद सौतेले पिता ने शव सेक्टर-58 में झाड़ियों में फेंक दिया। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी कई दिन से पुलिस को गुमराह कर रहा था। शुक्रवार देर शाम थाना सिटी पुलिस ने आरोपी से सख्ती से पूछताछ की तो उसने बेटे की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंकने की बात कबूल ली। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर एक दिन की रिमांड पर लिया है।

पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि बल्लभगढ़ निवासी चांदनी ने दी अपनी शिकायत में बताया कि वह मूल रूप से जिला वैशाली बिहार की रहने वाली है। उनकी शादी करीब चार साल पहले बिहार के रहने वाले राजू के साथ हुई थी। राजू से अनबन होने की वजह वह उससे अलग हो गई। राजू से उसका एक 3 साल का बेटा राॅकी था। पंचायती तौर पर अलग होने के बाद रॉकी की देखभाल की जिम्मेदारी उनको मिल गई। करीब 1 साल पहले उन्होंने दूसरी शादी प्रशांत के साथ कर ली। उससे वह 7 महीने की गर्भवती है।
विज्ञापन


प्रशांत और उसके बीच में रॉकी को नाना के घर छोड़ने को लेकर कहासुनी होती थी। उसने बताया कि वह 19 अक्तूबर को दिवाली को लेकर बाजार से सामान लेने के लिए गई थी। इस दौरान उनका पति प्रशांत और बेटा घर पर थे। कुछ समय के बाद जब वह वापस आई तो उसने देखा की बेटा उल्टी कर रहा है। जिस पर उसने प्रशांत से पूछा तो उसने कहा कि उसने बेटे के पेट में घूंसा मार दिया। जिसके बाद वह बेटे को डॉक्टर को दिखाने के बहाने से घर से लेकर चला गया। काफी समय बीत जाने के बाद वह वापस नहीं आया तो थाना सिटी पुलिस ने पत्नी की शिकायत पर गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कर ली।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सौतेले पिता प्रशांत को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अपनी पत्नी से बेटे को नाना- नानी के घर भेजने के लिए बार-बार कह रहा था। परंतु उसकी पत्नी ने नहीं भेजा। जिस पर 19 अक्तूबर को जब उसकी पत्नी घर पर नहीं थी, तो उसने बच्चे की पिटाई कर दी व पेट में घूंसा मार दिया। उसके बाद बेटा उल्टी करने लगा, तो वह डॉक्टर को दिखाने के बहाने अपने साथ बाइक पर ले गया। आरोपी ने बच्चे की हत्या कर सेक्टर-58 में झाडियों में फेंक दिया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर 1 दिन के रिमांड पर लिया हैं।
विज्ञापन



शव परिजनाें को सौंपा
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी प्रशांत पहले बता रहा था कि उसने बेटे की हत्या करने के बाद आगरा नहर में फेंक दिया। जिस पर पुलिस कई दिन तक रॉकी को आगरा नहर में ढूंढती रही। शुक्रवार को पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि बेटे की हत्या करने के बाद उसके शव को सेक्टर-58 की झाड़ियों में फेंक दिया हैं। आरोपी की बताई हुई जगह से पुलिस ने बच्चे के शव को बरामद कर लिया है। पुलिस ने शनिवार को शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें