- क्रिकेट, कबड्डी और दौड़ के मुकाबले खेले गए
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले के दीक्षा पब्लिक स्कूल में बृहस्पतिवार को खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस खेल प्रतियोगिता में क्रिकेट, कबड्डी और दौड़ के मुकाबले आयोजित किए गए। इनमें क्रिकेट में कर्मणा और साधना सदन ने फाइनल में जगह बनाई।दोनों ही टीमों के बीच फाइनल शुक्रवार को खेला जाएगा। इसके अलावा कबड्डी में सद्भावना सदन ने जीत हासिल की। वहीं बालकों की दौड़ प्रतियोगिता में छठी कक्षा में आकाश ने पहला, अनिकेत ने दूसरा और कार्तिकेय ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सातवीं कक्षा में अंश सिंह ने पहला, अभिनव मिश्रा ने दूसरा और हिमांशु ने तीसरा स्थान हासिल किया।
बालिका वर्ग में छठी कक्षा में अंशु ने बाजी मारी। वहीं अनुराधा और वर्षा ने दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। खेल प्रतियोगिता के दौरान स्कूल के चेयरमैन ओमप्रकाश रैक्सवाल समेत अन्य मौजूद रहे।