फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: प्राण प्रतिष्ठा- हवन यज्ञ कर भगवान श्रीराम से की अच्छे स्वास्थ्य की कामना

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में ग्रेटर फरीदाबाद सेक्टर-86 स्थित एकॉर्ड अस्पताल में हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। इसमें अस्पताल के चेयरमैन डॉ. ऋषि गुप्ता और वरिष्ठ सर्जन डॉ. प्रबल रॉय, वरिष्ठ किडनी रोग विशेषज्ञ डॉ. जितेंद्र कुमार, न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. रोहित गुप्ता, हड्डी रोग विशेषज्ञ युवराज कुमार, पेट रोग विशेषज्ञ डॉ. रामचंद सोनी समेत कर्मचारी उपस्थित रहे। इस दौरान सभी ने हवन यज्ञ में आहुतियां डालकर अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।
विज्ञापन

इस अवसर पर अस्पताल परिसर में बने मंदिर में हनुमान चालीसा, सुन्दरकाण्ड व अखंड महायज्ञ का आयोजन किया गया। मंदिर में राम जी की प्राण प्रतिष्ठा स्थापित की गई। महिलाओं द्वारा श्रीराम के नाम का गुणगान किया गया, जिसमें भारी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं। अस्पताल के चेयरमैन डॉ. ऋषि गुप्ता ने कहा कि भगवान श्री राम को 14 वर्ष का वनवास हुआ था लेकिन उन्हें यह नहीं पता था कि वह 500 वर्ष का होगा। आज 500 वर्ष बाद पूरे देश के लिए शुभ घड़ी आई है। जिसमें सभी को भागीदार बनना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें