संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले के सरकारी स्कूलों में बिजली गुल होने पर बच्चों की पढ़ाई नहीं रुकेगी। जिले के सरकारी स्कूलों को बिजली कटौती की समस्या से निजात दिलाने के लिए उनकी छतों पर सोलर प्लांट लगाए जाएंगे। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद की इस पहल से स्कूल बिजली के मामले में पूरी तरह आत्मनिर्भर हो सकेंगे।
इस योजना की कमान जिला परियोजना समन्वयक को सौंपी गई है। शिक्षा विभाग ने सभी स्कूल प्रभारियों को आदेश दिया है कि वे अपने स्कूलों की छतों की मजबूती, उपलब्ध जगह और बिजली की खपत का पूरा डेटा तुरंत साझा करें। इस रिपोर्ट के आधार पर जल्द ही स्कूलों की छतों और परिसरों में सोलर पैनल लगाने का काम शुरू कर दिया जाएगा।