फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: साइबर ठगी के तीन मामलों में छह आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
साइबर क्राइम थाना एनआईटी, बल्लभगढ़ व सेंट्रल की टीम ने पकड़े आरोपी
विज्ञापन

आरोपियों को रिमांड पर लेकर टीम कर रही पूछताछ
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। साइबर ठगी के तीन मामलों की जांच करते हुए पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। दो आरोपियों को राजस्थान के जयपुर, दो को हनुमानगढ़ व दो को दिल्ली से काबू किया गया है। साइबर क्राइम थाना एनआईटी, बल्लभगढ़ व सेंट्रल की टीम ने ये कार्रवाई की है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपियों को रिमांड पर लेकर टीमें पूछताछ कर रही हैं।
पहले मामले में टेलीग्राम टास्क के बहाने 8.88 लाख रुपये की ठगी के मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों में जयपुर निवासी संजय और रवि कुमार शामिल हैं। इनसे पूछताछ में पता चला कि संजय ने सोनू का खाता खुलवाकर आगे डिटेल दी थी। संजय ही वो खाता मैनेज करता था और उसमें आए रुपयों को निकालकर रवि को देता था। रवि इन रुपयों को यूएसडीटी में बदलता था। संजय 10वीं पास है जबकि रवि बीटेक की पढ़ाई कर कंप्यूटर रिपेयर का काम करता था। आरोपी सोनू को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। अब पकड़े गए दोनों आरोपियों को तीन दिन के रिमांड पर लेकर टीम पूछताछ कर रही है। एनआईटी इलाके की रहने वाली महिला ने साइबर क्राइम थाना एनआईटी में ये एफआईआर दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

दूसरे मामले में टेलीग्राम टास्क के बहाने 2.19 लाख रुपये की ठगी में दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों में राजस्थान के हनुमानगढ़ निवासी साहिल व सचिन शामिल हैं। दोनों आरोपी एक ही गांव के हैं। साहिल ने सचिन का बैंक खाता लेकर आगे ठगों को दिया था। इस खाते में ठगी के 50 हजार रुपये आए थे। सचिन 12वीं पास है और जयपुर में वेटर की नौकरी करता है। साहिल 12वीं का छात्र है। आरोपियों को तीन दिन के रिमांड पर लेकर पुलिस टीम पूछताछ कर रही है। बल्लभगढ़ के आर्य नगर निवासी व्यक्ति के साथ ये ठगी हुई थी। मामले में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई करते हुए साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ की टीम ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

29.45 लाख रुपये की ठगी में हुई कार्रवाई
तीसरे मामले में शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 29.45 लाख रुपये की ठगी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों में दिल्ली के बलि नगर वेस्ट निवासी सुजीत कुमार व अदनान शामिल हैं। दोनों आरोपी खाताधारकों को होटल में ठहराने की सुविधा उपलब्ध कराते थे। जब तक खाताधारकों के खाते में रुपये आते, तब तक दोनों आरोपी उनके साथ रहते। खाताधारकों के मोबाइल में एपीके फाइल भी ये डाउनलोड करवाते थे जिससे उनके मोबाइल को साइबर ठग कंट्रोल कर सके और इन खातों से रुपयों को आगे ट्रांसफर कर सके। आरोपियों को दो दिन के रिमांड पर लेकर टीम पूछताछ कर रही है। साइबर क्राइम थाना सेंट्रल में ये एफआईआर सेक्टर-86 इलाके के रहने वाले व्यक्ति ने दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें