फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: देवरानी ने पेट्रोल डालकर लगाई थी आग, छोटी बहन के बाद बड़ी की भी मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
3 अप्रैल को दिया था घटना को अंजमा, दोनों ने इलाज के दौरान तोड़ा दम
विज्ञापन

आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। डबुआ कॉलोनी में रहने वाली दो सगी बहनों के ऊपर देवरानी ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी। 5 अप्रैल को उपचार के दौरान छोटी बहन सीमा की मौत हो गई थी। वहीं रविवार की सुबह 3 बजे बड़ी बहन मीना की भी मौत हो गई। थाना डबुआ पुलिस ने आरोपी शिक्षिका पिंकी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डबुआ कॉलोनी निवासी मीना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उनके पति चार भाई हैं। दो की शादी हम दो सगी बहनों से हुई थी। हम दोनों बहनें आपस में अच्छे से रहती हैं। हम दोनों बहनों को देवरानी पिंकी पसंद नहीं करती थी। इसी वजह से वह हमसे झगड़ा करती रहती थी।
विज्ञापन


3 अप्रैल को देवरानी ने घटना घटना को अंजाम दिया। स्थानीय लोगों ने दोनों को पहले नीलम बाटा रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। बाद में दोनों को जयपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान पहले 5 अप्रैल को सीमा की मौत हो गई और रविवार तड़के करीब 2:30 बजे बड़ी बहन मीना ने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि परिजनों की शिकायत के आधार पर आरोपी देवरानी पिंकी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पिंकी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और वह फिलहाल जेल में ही है। उन्होंने बताया कि इस घटना में दोनों महिलाओं की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें