फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad; पैदल अपने घर जा रही थी युवती, सिरफिरे ने रास्ता रोककर दिखाई अश्लील फिल्म की छेड़छाड़, केस दर्ज

Sat, 22 Apr 2023 06:12 PM IST
Digvijay Singh संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद

सार

शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। युवती ने परिजनों के साथ आकर थाने में शिकायत दी। थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फरीदाबाद के थाना खेडी पुल इलाके के कच्चा खेड़ी रोड पर घर जा रही एक युवती का रास्ता रोककर एक युवक अश्लील फिल्म दिखाने लगा। इससे पहले युवती आरोपी का विरोध करती आरोपी ने उसके साथ गलत हरकत भी करनी शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

हनुमान नगर निवासी पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कच्चा खेडी रोड से पैदल अपने घर आ रही थी। रास्ते में एक युवक ने बाइक उसके आगे लगा कर रोक लिया। युवती को लगा कोई जान पहचान का होगा।


जब तक युवती उसे पहचान पाती आरोपी ने मोबाइल में अश्लील फिल्म चला दी और युवती को दिखाने लगा। युवती ने विरोध करना चाहा तो आरोपी ने उसके साथ छेडछाड शुरू कर दी। शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। युवती ने परिजनों के साथ आकर थाने में शिकायत दी। थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें