फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बसों की कमी से नौकरीपेशा महिलाओं की बढ़ी परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम जाने में सबसे ज्यादा दिक्कत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। शहर में सार्वजनिक परिवहन की पर्याप्त सुविधा नहीं होने से नौकरीपेशा महिलाओं को रोजाना आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गुरुग्राम में नौकरी करने वाली महिलाओं के लिए बसों की कमी बड़ी समस्या बनी हुई है। सुबह कार्यालय जाने और शाम को घर लौटने के समय बसों का इंतजार करना पड़ता है। वहीं, शहर के भीतर सिटी बस सेवा पर्याप्त नहीं होने से महिलाओं को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचने के लिए ऑटो और निजी वाहनों पर निर्भर रहना पड़ता है।

बल्लभगढ़ और फरीदाबाद से बड़ी संख्या में लोग नौकरी और अन्य कामों के सिलसिले में गुरुग्राम आते-जाते हैं। ऐसे में इस रूट पर नियमित बस सेवा जरूरी है। बसों के निर्धारित समय पर नहीं मिलने से नौकरीपेशा महिलाओं को कार्यालय पहुंचने में देरी होने की चिंता रहती है। शाम को घर लौटते समय भी बस का इंतजार करना उनकी परेशानी बढ़ाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग के ड्यूटी इंस्पेक्टर जगदीश ने बताया कि रोडवेज के पास बसों की संख्या पर्याप्त है, लेकिन कर्मचारियों की कमी के कारण गुरुग्राम रूट पर कई बार बसों के चक्कर छूट जाते हैं। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों की नियुक्ति के लिए उच्च अधिकारियों को पत्र लिखा जा चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें