फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: झगड़े को सुलझाने के लिए चल रही पंचायत पर हुआ पथराव, कई घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पहले हुए झगड़े को सुलझाने के लिए हो रही पंचायत पर हुआ पथराव
विज्ञापन

पंचायत पर पथराव के बाद दो पक्ष हुए आमने-सामने, हेलमेट पहनकर खूब चले लाठी-डंडे़ व पत्थर
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। जिले के अलावलपुर गांव में शुक्रवार शाम एक पंचायत के दौरान दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान लाठी-डंडे चले और जमकर पथराव हुआ, जिसमें दोनों पक्षों के करीब 15 लोग घायल हो गए। कई घायलों को गंभीर हालत में पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। यह विवाद उस समय हुआ जब 9 मार्च को गांव की एक चाय की दुकान पर दो युवकों के बीच हुई कहासुनी को सुलझाने के लिए बुलाई गई पंचायत चल रही थी। पंचायत में अलावलपुर, मलाई, ढकलपुर, सिकरावा और घुड़ावली सहित आसपास के कई गांवों के सरपंच और गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।
जानकारी के अनुसार, पंचायत अपना फैसला सुनाने ही वाली थी कि अचानक एक पक्ष के कुछ लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। इसके बाद माहौल बिगड़ गया और दूसरे पक्ष के लोग भी लाठी-डंडे लेकर आमने-सामने आ गए। इस दौरान कई लोग सुरक्षा हेलमेट पहनकर पथराव करते देखे गए, वहीं कुछ महिलाएं भी पथराव में शामिल थी। घटना में घायल हुए करीब 15 लोगों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल नूंह पहुंचाया गया। वहां उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया। गंभीर रूप से घायल कुछ व्यक्तियों को बेहतर उपचार के लिए पीजीआई रोहतक भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खबर लिखे जाने तक सदर थाना नूंह में दोनों पक्ष पुलिस के बुलावे पर उपस्थित हुए। सदर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों की बातचीत चल रही है। शिकायत मिलने पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें