फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मारपीट व अपहरण मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुन्हाना। तहसील परिसर से 26 फरवरी को दिनदहाड़े हुए अपहरण व मारपीट मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान असलम उर्फ सल्ली निवासी बीसरू के रूप में हुई है , जिसे पुलिस टीम ने बीसरू गांव से गिरफ्तार किया है। आरोपी को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुन्हाना सिटी थान प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी की 26 फरवरी को हुए अपहरण मामले का नामजद आरोपी अकरम उर्फ सल्ली गांव में घूम रहा है। जिस पर पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी के मुताबिक अभी तक मामले में दो आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम उनके ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें