फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्वतिया कॉलोनी में सीवर की समस्या खत्म नहीं हो रही

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। पर्वतिया कॉलोनी स्थित कल्याण पॉकेट गली में सीवर ओवरफ्लो की समस्या को लेकर समाजसेवी राम सिंह सहित स्थानीय लोगों का धरना बृहस्पतिवार को चौथे दिन भी जारी रहा। लोगों ने कहा कि जब तक सीवर की समस्या का स्थाई समाधान नहीं हो जाएगा, वे यहां से नहीं जाएंगे। वहीं, दूसरी ओर नगर निगम ने कॉलोनी में मशीन भेजकर सीवर सफाई का कार्य शुरू कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पहले सीवर सफाई का काम कराया जाएगा। बारिश रुकने के बाद नई लाइनें बिछाई जाएंगी।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि बाल कल्याण पॉकेट में चार गलियां हैं। इनमें करीब 100 मकान बने हुए हैं। गलियों में छह माह से सीवर ओवरफ्लो की समस्या बनी हुई है। गंदा पानी गलियों में जमा है। घरों में यह पानी बैक मार रहा है। फरवरी में एक दुल्हन ने मुख्यमंत्री को ट्वीट पर शिकायत की थी। इसके बाद नगर निगम मुख्य अभियंता समेत सभी अधिकारी मौके पर पहुंचे और समाधान करने में जुट गए। उस वक्त मुख्य अभियंता रामजी लाल ने कहा था कि 47 लाख रुपये की लागत से गलियों में नई सीवर लाइन बिछाई जाएगी। अधिकारियों के दावे केवल फाइलों में दब कर रह गए हैं।
बारिश के मौसम में अधिकारी सीवर लाइन डालने से मना कर रहे हैं। धरने पर बैठे राम सिंह ने कहा कि एक साल पहले टेंडर जारी कर दिए गए थे। तो उस समय सीवर लाइन डालने का काम शुरू होना चाहिए था। उनका आरोप है कि अधिकारियों की लापरवाही से काम शुरू नहीं हुआ। उसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाल कल्याण पॉकेट में सीवर की समस्या का समाधान जल्द हो जाएगा। सफाई के लिए मशीन भेजी गई है। बारिश रुकने के बाद सीवर लाइन डालने का काम शुरू करेंगे।
- रामजी लाल, मुख्य अभियंता, नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें