फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी स्कूल के सात बच्चे कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। शिक्षकों के बाद अब कोरोना संक्रमण की चपेट में विद्यार्थी भी आ चुके हैं। बुधवार को सेक्टर-22 स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के सात विद्यार्थियों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही चार अध्यापक भी संक्रमित मिले हैं। इसी तरह जुन्हेड़ा स्थित राजकीय उच्च विद्यालय के दो अध्यापकों में भी संक्रमण मिला है। स्कूलों को बंद कर पूरी तरह से सैनिटाइज किया गया है। वहीं, सभी स्कूल प्रधानाचार्यों की आपात बैठक बुलाई गई है। शिक्षा अधिकारी सतेंद्र कौर ने चिंता जाहिर कर निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

संक्रमित पाए गए विद्यार्थियों व अध्यापकों के संपर्क में आए सभी बच्चों और स्टाफ की जांच के निर्देश भी जारी कर दिए हैं। 9वीं से 12वीं कक्षा के लिए स्कूल खोल दिए गए थे। दिवाली की पूर्व संध्या पर सेक्टर-22 स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में संक्रमण जांच शिविर लगाया गया था। इस दौरान 30 अध्यापकों व 50 छात्रों के सैंपल लिए थे। बुधवार को सात विद्यार्थियों व चार अध्यापकों में संक्रमण की पुष्टि हुई। जुन्हेड़ा स्थित राजकीय उच्च विद्यालय में बुधवार को जांच शिविर लगाया गया था। शिविर में 15 अध्यापकों ने जांच कराई। अंग्रेजी और रसायन विज्ञान के अध्यापकों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।
14 अध्यापक पहले भी हो चुके हैं संक्रमित
स्कूलों में संक्रमण विस्तार की पुष्टि सराय ख्वाजा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के 14 अध्यापकों के साथ ही हो गई थी। एनआईटी स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के चार अध्यापक संक्रमित पाए गए थे। सभी आइसोलेशन में हैं।
विज्ञापन

कोट
स्कूल प्रधानाचार्यों की बैठक बुलाई गई थी। निर्देश दिए गए कि अध्यापकों की संक्रमण जांच के बाद ही स्कूल में प्रवेश दें। सभी की रिपोर्ट जांचें। यदि कोई संक्रमित पाया जाता है, तो उसकी सूचना तुरंत विभाग को दें।
विज्ञापन

- सतेंद्र कौर वर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें