फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: उपभोक्ता शिकायत निवारण बैठक में 11 शिकायतों का निपटारा

Fri, 23 Jun 2023 06:39 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली दफ्तर में सुनी गईं उपभोक्ताओं की शिकायतें, 11 का समाधान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-23 स्थित बिजली निगम कार्यालय में शुक्रवार को सर्कल उपभोक्ता शिकायत निवारण बैठक में 10 पुराने मामले व एक नए मामले पर सुनवाई हुई। इसमें बिजली बिल, मीटर और रीडिंग से संबंधित शिकायतें थीं।

एनआईटी डिवीजन के कार्यकारी अभियंता विजय पाल यादव ने बताया कि बिजली निगम की ओर से प्रत्येक शुक्रवार को बिजली से संबंधित शिकायतों की सुनवाई के लिए सर्कल स्तर पर बैठक का आयोजन होता है। शुक्रवार को हुई बैठक में 10 पुराने मामलों को उपभोक्ताओं की संतुष्टि के बाद बंद कर दिया गया। उन्होंने बताया कि बिजली बिल, मीटर और रीडिंग से संबंधित शिकायत उपभोक्ता बैठक में कर सकते हैं, अधीक्षण अभियंता मौके पर समस्याओं का निपटारा करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन लोगों की शिकायतों का हुआ समाधान
नीरज शर्मा का नीलम चौक स्थित एक पैलेस के बिल का समाधान चेक के माध्यम से किया गया। संजय कॉलोनी एफ ब्लॉक निवासी सोमपाल, संजय कॉलोनी डी ब्लॉक निवासी देवेंद्र, संजय कॉलोनी निवासी नरेंद्र जैन, सेक्टर-23 निवासी यशवंत सिंह, तिलपत निवासी तरुण, तिलपत निवासी कमलेश दुबे, सेक्टर-4 आर निवासी रोहित भटनागर, एनआईटी-5 निवासी विनोद, बदरौला से दुर्ग पाल सिंह और संजय कॉलोनी निवासी राजकुमार की शिकायतों का समाधान कर दिया गया। अधिकांश बिल से संबंधित शिकायतें शामिल रहीं। गलत रीडिंग होने के कारण निगम ने कुछ लोगों का बिल माफ किया है और कुछ के पैसे रिफंड किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें