फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सर्विस स्टेशन शुरू, अब सिटी बस को ठीक करने में नहीं होगी परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
डिपो में पीट बनकर तैयार, छोटी मोटी कमियों को कर सकेंगे दूर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाने में कोई परेशानी न हो उसके लिए फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए ) की ओर से सिटी बस सेवा का संचालन शुरू किया गया था। अभी 50 बसें विभिन्न रूटों पर चलाई जाती हैं। बसों की देखरेख नहीं होने की वजह से आए दिन दो से तीन बसें खराब हो जाती थीं लेकिन अब डिपो में ही पीट बनकर तैयार हो गई है। उस पीट पर बसों को खड़ा करके आसानी से छोटी मोटी कमियों को दूर कर सकते हैं। वहीं, कुछ समय के बाद बसों की धुलाई के लिए भी पानी की व्यवस्था कर दी जाएगी। इसके बाद यात्रियों को साफ सुथरा बसों में सफर करने को मिलेगा।
विज्ञापन


टूटी व जर्जर सड़कों और जलभराव के कारण आए दिन दो से तीन बसें रूटों पर जाने के बाद खराब हो जाती हैं, जिससे यात्रियों के साथ कर्मचारियों को परेशानी होती है। पहले इन बसों को ठीक करने के लिए गुरुग्राम स्थित सर्विस स्टेशन पर भेजा जाता था लेकिन अब बल्लभगढ़ बस डिपो में मेट्रो स्टेशन के पास खाली पड़ी जमीन पर सिटी बस के लिए सर्विस स्टेशन बना दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें