फरीदाबाद। सेक्टर-11 कर्मवीर गार्डन में दो दिवसीय दिव्य भक्ति सत्संग का समापन हुआ। समापन सत्र में पूज्य गुरुदेव सुधांशु महाराज का स्वागत एवं अभिनंदन मंडल के अधिकारियों एवं गुरु भक्तों ने किया। विश्व जागृति मिशन के प्रमुख सुधांशु महाराज ने कहा कि अकेले ही सारी समस्याओं का सामना करने वाले बनकर एक दृढ़ हृदय के धनी बनें। उन्होंने भगवान के शरण में संपूर्ण भाव प्रकट करते हुए जाने को कहा और परम शांति और वास्तविक स्वरूप को भी प्राप्त करने के लिए परम पिता परमात्मा की शक्ति को आवश्यक बताया। कार्यक्रम का समापन नागरिक अभिनंदन एवं आरती के साथ हुआ। संवाद