फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: यूपी के ध्यानार्थ 20 साल से नौकरी कर रहे नौकर ने डॉक्टर के घर से 17 लाख रुपये चुराए

विज्ञापन
विज्ञापन
- पैसे देखकर डोला ईमान, आरोप में दो सगे भाई गिरफ्तार
विज्ञापन

- दोनों से 13 लाख रुपये बरामद

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। क्राइम ब्रांच 65 की टीम ने डॉक्टर के घर से 17 लाख रुपये चोरी करने के मामले में दो आरोपी भाइयों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 13 लाख रुपये बरामद किए गए हैं। पुलिस की पूछताछ और रिमांड पूरी होने के बाद आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन


आरोपी बबलू (37) और रिंकू (30) मूलरूप से उत्तर प्रदेश के आदलपुल गांव के निवासी हैं। रिंकू अपने गांव में रहता था और बबलू फरीदाबाद के एक डॉक्टर के पास नौकरी करता था और उसी के घर में तीसरी मंजिल पर रहता था। बबलू डॉक्टर के क्लीनिक पर केयरटेकर और ड्राइवरी का काम करता था। बबलू डॉक्टर के पास 20 वर्षों से कार्य कर रहा था। डॉक्टर ने अपनी शिकायत में बताया कि उसकी अलमारी से 17 लाख रुपये चोरी हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू की। इस दौरान पुलिस को नौकर बबलू पर शक हुआ। पुलिस ने बबलू से गहन पूछताछ की तो उसने बताया कि उसने 8 जून को डॉक्टर की पत्नी को अलमारी में पैसे रखते हुए देखा था। उसके मन में लालच आ गया और उसने 9 जून को पेचकस से अलमारी खोलकर 17 लाख रुपये चोरी कर लिए। पुलिस ने बबलू को गिरफ्तार करके दो दिन की रिमांड पर ले लिया। इसमें बबलू ने बताया कि उसने सारे पैसे अपने भाई रिंकू को दे दिए हैं। पुलिस ने बबलू की जानकारी पर आरोपी रिंकू को उसके गांव से गिरफ्तार करके उसके पास से 13 लाख रुपये बरामद किए। आरोपी रिंकू नशेड़ी और जुआरी है। वह जुए में तीन लाख रुपये हार गया और 50 हजार रुपये खर्च कर दिए हैं। पुलिस जांच में सामने आया कि बबलू डॉक्टर का सारा काम देखता था। डॉक्टर ने उसे रहने के लिए मकान दे रखा था और उनके परिवार का सारा इलाज मुफ्त करता था। आरोपी बबलू के बच्चे अच्छे स्कूल में पढ़ते थे, परंतु आरोपी बबलू ने पैसों के लालच में आकर डॉक्टर के साथ विश्वासघात करते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें