फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीके अस्पताल में महिलाओं के लिए बना अलग टीकाकरण केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। बीके नागरिक अस्पताल में महिलाओं का अलग से टीकाकरण होगा। इसकी शुरुआत मंगलवार को नया केंद्र बनाकर कर दी गई है। इससे भीड़ पर नियंत्रण होगा। नए केंद्र पर महिलाओं को पहली और दूसरी दोनों डोज लगाई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग अन्य मुख्य जगहों पर भी इस तरह की सुविधा शुरू करेगा।
विज्ञापन

मंगलवार को नया केंद्र स्थापित होेने के बाद टीकाकरण के लिए उमड़ने वाली भीड़ तीन भागों में बंट गई। भीड़ काफी अधिक होने के कारण लोग आए दिन कुप्रबंधन की शिकायत करते हैं। इसको देखते हुए सिविल अस्पताल में नया काउंटर स्थापित किया गया। नया केंद्र मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय के बाहर बने टिन शेड में है। सीएमओ डॉ. विनय गुप्ता ने बताया कि महिलाओं के लिए पिंक बूथ बनाया जाना था। जगह के अभाव के कारण केवल केंद्र बनाकर भीड़ को राहत देने की कोशिश की गई है। महिलाएं इसके जरिए अलग से टीका लगवा सकेंगी। ऐसे केंद्र अन्य मुख्यालयों में भी स्थापित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें