मेला अरावली की पहाड़ियों में लगने के कारण पर्यटकों और शिल्पकारों को डर लगा रहता है कि कहीं कोई बंदर काट ना ले। लला परिसर के आसपास पहाड़ियों में हजारों की संख्या में बंदर रहते हैं। इन्हीं बंदरों का आतंक कई बार आसपास के सेक्टरों में भी देखने को मिलता है।
इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से बंदरों व कुत्तों के काटने पर लगने वाले एंटी रेबीज की सुविधा डिस्पेंसरी पर दी है। मेले में अगर किसी पर्यटकों व शिल्पकारों को कोई बंदर या कुत्ता काट ले तो मरीज को एंटी रेबीज इंजेक्शन फ्री में लगा दिया जाएगा। मेले में दो में से एक डिस्पेंसरी 24 घंटे खुली रहेगी।
इसके अलावा कलाकारों के ठहरने की स्थानों पर प्राथमिक उपचार केंद्र बनाए जाएंगे। जहां पर कर्मचारियों की ड्यूटी सुबह आठ बजे लेकर रात्रि आठ बजे तक रहेंगी। वहीं किसी की हालत गंभीर होने पर मेले में 10 एम्बुलेंस लगाई गई हैं।
इन्हें मिलेगी टिकट पर छूट
पर्यटन विभाग की ओर से दिव्यांग, वरिष्ठ नागरिक और सेवारत रक्षाकर्मी और पूर्व सैनिकों की टिकट पर 50 प्रतिशत छूट दी जाएगी। हरियाणा सरकार के पर्यटन विभाग प्रधान सचिव एमडी सिन्हा ने इसकी जानकारी दी।