फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सेक्टर-8 में लग रहे कई घंटे के बिजली कट

विज्ञापन
विज्ञापन
निवासियों को करना पड़ता है परेशानी का सामना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। सेक्टर-18 के निवासी इन दिनों भीषण गर्मी के बीच लगातार बिजली कटौती और पानी की समस्या से परेशान हैं। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में रोजाना 7 से 8 घंटे के बिजली कट लग रहे हैं, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।

हालत यह है कि रात में भी लंबे समय तक बिजली गुल रहने से लोग ठीक से सो नहीं पा रहे हैं। सबसे अधिक परेशानी बच्चों और बुजुर्गों को उठानी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद विभागीय अधिकारी फोन तक नहीं उठाते। निवासी पूजा गुप्ता ने कहा कि बिजली कटौती के कारण पानी की सप्लाई भी प्रभावित हो रही है। मोटर नहीं चल पाने से लोगों को पानी भरने में दिक्कत हो रही है। घरेलू कार्य नहीं हो पा रहे हैं। पानी की व्यवस्था न होने से लोग सुबह अपने गंतव्य पर देरी से पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


निवासी अजय सिंह ने कहा कि भीषण गर्मी में लोग बेहद परेशान हैं, लेकिन बिजली विभाग समस्या समाधान को लेकर गंभीर नजर नहीं आ रहा। निवासियों ने प्रशासन और बिजली विभाग से जल्द व्यवस्था सुधारने की मांग की है। जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल सके और पेयजल व्यवस्था में सुधार हो।
विज्ञापन




लोगों से बातचीत


रात में कई-कई घंटे बिजली नहीं रहती, जिससे घरों में उमस बढ़ जाती है। इससे हमें काफी परेशानी हो रही है। - रोहन, निवासी



लोगों का कहना है कि शिकायतों का अधिकारियों पर कोई असर नहीं पड़ रहा है। लगातार हो रही कटौती से बच्चों की पढ़ाई और बुजुर्गों की सेहत पर भी असर पड़ रहा है।- महावीर बिश्नोई



कई बार अधिकारियों को मेल भी भेजे गए, लेकिन अब तक कोई जवाब नहीं मिला।- चरण सिंह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें