फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: 55 लाख की लागत से होगा सेक्टर-3 का सौंदर्यीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बल्लभगढ़। सेक्टर-3 क्षेत्र में गलियों का निर्माण, ग्रीन बेल्ट का जीर्णोद्धार तथा पार्क का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। यह कार्य 55 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा। रविवार को इस कार्य का शुभारंभ किया गया। विधायक मूलचंद शर्मा ने बताया कि शिव कॉलोनी में 6 गलियों का निर्माण तथा 2 गलियों में पानी की लाइन डाली जाएगी। जिस पर लगभग 20 लाख रुपये की लागत आएगी। यह कार्य निर्माण केंद्र फरीदाबाद की ओर से पूरा किया जाएगा। वहीं सेक्टर-3 की ग्रीन बेल्ट का सौंदर्यीकरण नगर निगम फरीदाबाद की ओर से कराया जाएगा। जिसकी अनुमानित लागत 35 लाख रुपये होगी।
विज्ञापन




विधायक मूलचंद शर्मा ने कहा कि क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी और जनता की मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है। इस अवसर पर पार्षद पवन यादव, मार्केट कमेटी बल्लभगढ़ के चेयरमैन संजीव बैंसला, पूरन लाल शर्मा, नवीन चेची, चौधरी सुंदर कपासिया,कर्मवीर,सतीश शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें