फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सेक्टर-2 आरडब्ल्यूए सदस्यों ने एचएसवीपी के अधिकारियों के समक्ष रखी समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
टूटी सड़कों, सड़क के चौड़ीकरण और निर्माणाधीन अस्पताल के कार्यों को जल्द पूरा कराने की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-2 आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों ने मंगलवार को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अधिकारियों से मुलाकात की। इस दौरान सभी ने उनके समक्ष सेक्टर की समस्याओं को रखा और समाधान की मांग की।

संस्था के जनरल सेक्रेटरी वीरेंद्र सिंह डंगवाल ने बताया कि उन्होंने संपदा अधिकारी को सेक्टर-2 में सीनियर सिटीजन क्लब का निर्माण करने के लिए एक ज्ञापन दिया। इसके साथ ही सेक्टर के खाली प्लॉट में खड़ी झाड़ियों को काटने के लिए भी एक पत्र दिया गया है। इस पत्र पर कार्रवाई करते हुए एसडीओ ने तत्काल अधिकारियों को सेक्टर-2 के खाली प्लॉटों में खड़ी झाड़ियों को साफ करने के आदेश दिए।
विज्ञापन


प्रतिनिधि मंडल ने उनके सामने मांग रखी है कि छह सितंबर को भी इन मांगों को लेकर बातचीत हुई थी लेकिन अभी तक टूटी सड़कों की मरम्मत नहीं हुई है। इसके अलावा सेक्टर-2 में सड़क का चौड़ीकरण का काम भी शुरू नहीं हो सका है। यह कार्य तिगांव रोड से सेक्टर-2 को जाने वाली सर्विस रोड के चौड़ीकरण का है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सेक्टर-2 में बूस्टिंग स्टेशन बनाने और निर्माणाधीन अस्पताल के कार्य को शीघ्र पूरा करने का मुद्दा भी मांग पत्र में शामिल किया गया है। कार्यकारी अभियंता अजीत सिंह ने इन सभी कार्यों को तय समय में करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर प्रधान जगदीश अधाना, सहसचिव जगदीश प्रभाकर और कार्यकारिणी के सदस्य ओम प्रकाश आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें