फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झूठ बोलकर की दूसरी शादी, विरोध करने पर विवाहिता को मारने की कोशिश, पति समेत ससुराल वालों पर लगाया आरोप, मामला दर्ज

विज्ञापन
Second marriage by lying, trying to kill the married woman on protest, accused in-laws including husband, case registered
विज्ञापन
फरीदाबाद। सेक्टर-31 क्षेत्र में एक व्यक्ति ने पत्नी और बेटी के होते हुए दूसरी शादी कर ली। जानकारी होने पर जब दूसरी पत्नी ने विरोध किया तो आरोपी पति और उसके परिवार के लोगों ने विवाहिता को जिंदा जला कर मारने की कोशिश की। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सेक्टर-31 स्थित प्रिंस कॉलोनी निवासी गुड्डी ने बताया कि उसकी शादी 28 अप्रैल 2016 को हरमेश के साथ हुई थी। शादी होने के करीब ढाई साल बाद पता चला कि हरमेश पहले से शादीशुदा है। उसकी 9 साल की बेटी भी है। पहली शादी के बारे में गुड्डी की सास चमन, ससुर लीला प्रसाद, ननद सीमा, सुषमा और ननदोई समेत परिवार के लोगों को पता था। पूछने पर उसे बताया गया कि हरमेश की पहली पत्नी को घर से अलग कर रखा है। पीड़िता ने बताया कि उसके पास एक महिला का फोन आया और उसने खुद को हरमेश की पत्नी बताया। आरोप है कि विरोध करने पर हरमेश ने उसको जान से मारने की धमकी दी। उसके साथ कई बार मारपीट की गई।
विरोध करने पर उन लोगों ने एक कमरे में बंद कर दिया। उसके हाथ की नश काट दी और कमरे में आग लगाकर जान से मारने की कोशिश की। इस दौरान वह बेहोश हो गई। जानकारी मिलने पर पहुंचे मायके वाले और अन्य रिश्तेदारों ने गुड्डी को अस्पताल पहुंचाया। मायके वालों ने आरोपी ससुराल वालों के खिलाफ थाने में शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें