फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: एसडीएम ने डिस्पोजल पंपों का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर में शुक्रवार को भारी बारिश के कारण जगह-जगह जलभराव हो गया। इससे शहर की एसडीएम शिखा अंतिल ने जलभराव वाले स्थानों का दौरा कर डिस्पोजल पंपों का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बरसाती पानी की निकासी के लिए सेक्टर-18, 28, 29 और 37 के रेनीवेल डिस्पोजल का भी मौके पर ही निरीक्षण किया।
विज्ञापन


उन्होंने वहां उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को मोटर पंपों को पूरी क्षमता के साथ चलाने का आदेश दिया। इसके साथ ही उन्होंने बिजली के अधिकारियों को भी आदेश दिए कि सभी पंप हाउस में बिना निर्बाध बिजली दी जाए, साथ ही जनरेटर से चलने वाले पंप के लिए डीजल का पूरा प्रबंध किया जाए। इसके बाद उन्होंने कहा कि शहर में जलभराव न हो, इसके लिए उचित व्यवस्था की गई है। जलभराव होने की स्थिति में सभी विभागों से बातचीत करके मोटर पंप, टैंकर और अन्य सुविधाएं दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें