फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सीवर लाइन के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरकर स्कूल के सुरक्षाकर्मी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सैफरॉन स्कूल की घटना, रविवार शाम 7 बजे गए थे स्कूल, सुबह सीवर लाइन में मृत अवस्था में मिले
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। तिलपत स्थित सैफरॉन स्कूल में डाली जा रही सीवर लाइन में गिरने से स्कूल में कार्यरत सुरक्षा कर्मी की मौत हो गई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मृतक के बेटे ने स्कूल पर लापरवाही का आरोप लगाया है। सराय ख्वाजा थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है। फिलहाल किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
मूल रूप से बिहार के बक्सर जिला स्थित अर्जुनपुर गांव निवासी रामाशंकर राय तिलपत स्थित सूरदास कॉलोनी में परिवार के साथ किराये पर रहते थे। पुत्र विकास राय ने बताया कि रामाशंकर सेक्टर-37 स्थित सैफरॉन स्कूल में सुरक्षा कर्मी के रूप में कार्यरत थे। स्कूल के अंदर सीवर लाइन डालने के लिए करीब चार फुट का गड्ढा खोद कर छोड़ दिया गया। इसके चारों ओर कोई बैरीकेडिंग भी नहीं की गई। रविवार को पिता रोजाना की तरफ शाम 7 बजे ड्यूटी गए थे। सुबह साढ़े 7 बजे हमें पता चला कि उनकी मौत हो गई है। वह परिवार के सदस्यों के साथ मौके पर पहुंचे तो देखा स्कूल में सीवर लाइन के लिए खोदे गए गड्ढे में उनका शव पड़ा है। उन्होंने स्कूल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


दो दिन से थी तबियत खराब, नहीं मिल रही थी छुट्टी
परिजन का आरोप है कि रामाशंकर की दो दिन से तबीयत खराब थी। स्कूल प्रबंधन की ओर से छुट्टी नहीं मिलने के कारण वह रविवार को भी ड्यूटी गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रात में पैर फिसलने से वह मुंह के बल गड्ढे में गिर गए, जिससे उनकी मौत हो गई ।
विज्ञापन


चार फुट गहरा और डेढ़ फुट चौड़ा था गड्ढा
सराय ख्वाजा थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि स्कूल परिसर में सीवर लाइन डालने के लिए खोदा गया गड्ढा करीब चार फुट गहरा और डेढ़ फुट चौड़ा था। गड्ढे की चौड़ाई कम होने के कारण मृतक गिरने के बाद निकल नहीं पाया। मौत की एक वजह यह भी हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें