फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: तलवारबाजी में साक्षी ने जीते दो स्वर्ण पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। महाराष्ट्र के संभाजी नगर में आयोजित हुई राष्ट्रीय स्तरीय तलवारबाजी प्रतियोगिता में फरीदाबाद की साक्षी कपूर ने दो स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। साक्षी ने एक स्वर्ण पदक सेबर केटेगरी के टीम इवेंट में हासिल किया। वहीं दूसरा स्वर्ण पदक उन्होंने सेबर केटेगरी की एकल प्रतिस्पर्धा में अपने नाम किया।
विज्ञापन


इस स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय स्तरीय खेलों में दो स्वर्ण पदक जीतने के साथ ही साक्षी के नाम 2025 में कुल 10 पदक हो गए हैं। इनमें से 8 स्वर्ण पदक हैं। साक्षी के कोच कपिल ने बताया कि पूरे 2025 में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है। उसी प्रदर्शन को उन्होंने इन राष्ट्रीय स्तरीय खेलों में भी जारी रखा है। उम्मीद करते हैं कि 2026 में यह स्वर्ण पदक साक्षी भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए भी अपने नाम करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें