फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल। ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन से संबंधित सीटू के आह्वान पर मंगलवार को जिलेभर के ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की हड़ताल चौथे दिन भी जारी रही। कर्मचारियों ने सभी ब्लॉकों में प्रदर्शन करते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके साथ ही मांगों का जल्द समाधान नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।
जिला प्रधान नरेश राजपूत की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में यूनियन के प्रदेश उपमहासचिव देवीराम और सीटू नेता रमेशचंद विशेष रूप से मौजूद रहे। कर्मचारियों को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि पिछले 19 वर्षों से ग्रामीण सफाई कर्मचारियों का शोषण हो रहा है। उन्हें न तो कर्मचारी का दर्जा दिया जा रहा है और न ही पूरा वेतन मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



यूनियन नेताओं ने मांग की कि 31 दिसंबर 2025 के उच्च न्यायालय के आदेश को लागू कर सफाई कर्मचारियों को पक्का किया जाए। साथ ही गांवों में 400 की आबादी पर एक कर्मचारी की भर्ती करने और मुख्यमंत्री द्वारा घोषित 26 हजार रुपये मासिक वेतन को लागू करने की मांग उठाई गई। नेताओं ने कहा कि सफाई कार्य जोखिमपूर्ण है, इसलिए कर्मचारियों के लिए एक्सग्रेशिया नीति बनाई जाए और ड्यूटी के दौरान मृत्यु होने पर 50 लाख रुपये मुआवजा दिया जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में हजारों पद रिक्त होने के बावजूद पिछले 12 वर्षों में स्थायी भर्ती नहीं की गई। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि 20 मई तक मांगें पूरी नहीं हुईं तो 24 और 25 मई को नरवाना में कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी के कार्यालय पर महापड़ाव डाला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें