फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्टर-15 में कोरोना मरीज मिलने पर आरडब्ल्यूए सतर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। चार माह बाद रविवार को जिले में 10 कोरोना मरीज मिले थे। इसमें सात मरीज सेक्टर 15 में मिले थे। इसको देखते हुए सोमवार को आरडब्ल्यूए ने सेक्टरवासियों से कोरोना टेस्ट कराने की अपील की है। जिससे संक्रमण की चेन को तोड़ा जा सके।
विज्ञापन

शहर का सबसे पॉश इलाकों में सेक्टर-15 भी है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग भी लोगों की स्क्रीनिंग करने में जुट गया है। आरडब्ल्यूए प्रधान नीरज चावला ने बताया कि सामुदायिक भवन में एक सप्ताह के लिए फ्री आरटी-पीसीआर जांच शिविर लगाया गया है। लोगों से अपील की गई है कि कैंप में आकर टेस्ट करवाएं। उन्होंने बताया कि दूसरी लहर में भी सेक्टर कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया था। सेक्टर में 550 लोग संक्रमित हुए थे। उन्होंने बताया कि ज्यादातर सेक्टरवासियों को देश-विदेश में कारोबार के सिलसिले में आना-जाना रहता है। इसकी वजह से सेक्टर में कोरोना संक्रमण की संभावना ज्यादा होती है। इसके अलावा सेक्टर 15 मार्केट एसोसिएशन से भी कहा गया हैं कि दुकान पर सामने लेने वाले लोगों को मास्क लगाने के लिए कहे और इसके बाद सामान दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें