फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूस-यूक्रेन युद्ध: दो दिन से बंकर में भूखी है बेटी...उसे बचा लो, कंट्रोल रूम में फोन कर माता-पिता लगा रहे गुहार

Sun, 06 Mar 2022 10:16 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

यूक्रेन में फंसे हरियाणा राज्य के निवासियों और छात्रों की सहायता के लिए बनाए गए कंट्रोल रूम में लगातार शिकायतें आ रही हैं। शनिवार को कुरुक्षेत्र निवासी दर्शन ने कहा कि उनकी बेटी सिमरन दो दिन पहले यूक्रेन के युद्ध वाले शहर खारकीव में थी। बेटी से सुबह बात हुई थी। दो दिन से बंकर में भूखे-प्यासे छिपकर जान बचाने के बाद वहां से पिसाचिन आ गई।
विज्ञापन
एयरपोर्ट पर बच्चे को देखकर माता-पिता की भर गई आंखें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरी बेटी यूक्रेन के पिसाचिन शहर में फंसी हुई है। बंकर में रह रही है। दो दिन से बेटी ने कुछ खाया भी नहीं है। बमबारी से वो बहुत डरी हुई है। सरकार से निवेदन है कि बिटिया को किसी तरह वापस ले आए। कुछ ऐसी ही शिकायतें यूक्रेन में फंसे बच्चों की सहायता के लिए कंट्रोल रूम में पहुंच रही हैं। हालांकि उन्हें आश्वासन दिया गया है कि उनके बच्चों की सरकार की तरफ से पूरी मदद की जाएगी।
विज्ञापन


फरीदाबाद मंडल के आयुक्त एवं हरियाणा भवन दिल्ली के रेजिडेंट कमिश्नर संजय जून ने बताया कि यूक्रेन में फंसे हरियाणा राज्य के निवासियों और छात्रों की सहायता के लिए मंडल आयुक्त कार्यालय फरीदाबाद में राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 0129-2981617 भी जारी किया गया है। 

शनिवार को करीब पांच शिकायतें कंट्रोल रूम में आईं। कुरुक्षेत्र निवासी दर्शन ने कहा कि उनकी बेटी सिमरन दो दिन पहले यूक्रेन के युद्ध वाले शहर खारकीव में थी। बेटी से सुबह बात हुई थी। दो दिन से बंकर में भूखे-प्यासे छिपकर जान बचाने के बाद वहां से पिसाचिन आ गई। वहां ठंड बहुत पड़ रही है। दो दिन से बेटी ने कुछ खाया नहीं है। सरकार बस मेरी बेटी को वापस ला दे। 
विज्ञापन


इसी तरह सेक्टर-16 निवासी आनंद ने कहा कि उनका बेटा यूक्रेन में फंसा हुआ है। फोन पर बेटे से ठीक से बात भी नहीं हो रही है। सरकार उसे सकुशल वापस लाकर उससे मिलवा दे। वह सदा आभारी रहेंगे। रेजीडेंट कमिश्नर ने कहा कि अगर प्रदेश में किसी भी व्यक्ति को यूक्रेन में फंसे हुए किसी भी व्यक्ति या छात्र से संबंधित कोई भी जानकारी प्राप्त करनी है या सहायता की जरूरत है तो वह इस नंबर पर संपर्क कर सकता है। उनकी पूरी मदद की जाएगी।
विज्ञापन

यूक्रेन से सकुशल स्वदेश लौटे प्रदेश के 41 छात्र 

यूक्रेन में फंसे हरियाणा के विद्यार्थियों के स्वदेश भारत लौटने का सिलसिला जारी है। शनिवार को प्रदेश के 41 विद्यार्थी वापस लौटे। दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने पर अधिकारियों ने फूल मालाओं से सभी का स्वागत किया। इस दौरान अपने माता-पिता को देखकर बच्चे गले से लिपट पड़े।

यूक्रेन में फंसे छात्रों के लिए हरियाणा सरकार द्वारा दिल्ली में नियुक्त जितेंद्र कुमार ओएसडी-2 डिवीजन कमिश्नर ने बताया कि यूक्रेन से शनिवार को 41 विद्यार्थी लौटे है। इनमें फरीदाबाद के पांच छात्र आए। वहीं, शुक्रवार को हरियाणा के 107 विद्यार्थी लौटे थे। इसमें चार फरीदाबाद के हैं। 

इसके अलावा गुरुग्राम के 4, पलवल के 3, कैथल, कुरूक्षेत्र, सोनीपत, पानीपत के विद्यार्थी शामिल है। उन्होंने बताया कि दिल्ली एयरपोर्ट पर हरियाणा के छात्रों के लिए खाने पीने के साथ हरियाणा भवन में ठहरने की पूरी व्यवस्था की गई है। शनिवार को कई विद्यार्थी के माता-पिता नहीं पहुंचे थे। ऐसे में उन्हें सुरक्षा कर्मियों के साथ घर छुड़वाया गया। ये सभी छात्र रोमानिया और पोलैंड बॉर्डर के रास्ते से आए है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें