फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: रुस्लान ने नेशनल मुआयथाई चैंपियनशिप में फिर लहराया परचम, दूसरी बार जीता गोल्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक में 9 से 13 जून के बीच किया गया प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। 12 वर्षीय रुस्लान खान ने रोहतक में आयोजित नेशनल मुआयथाई चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर एक बार फिर जिले का नाम रोशन किया है। यह रुस्लान की दूसरी राष्ट्रीय स्तर की जीत है, जिसने उनके उज्ज्वल भविष्य की संभावनाओं को और मजबूत किया है। यह चैंपियनशिप 9 से 13 जून के बीच आयोजित की गई थी, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। सेक्टर-62 निवासी नियामत खान के बेटे रुस्लान ने दमदार प्रदर्शन करते हुए अपने प्रतिद्वंद्वी को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन


रुस्लान इस समय कक्षा सात के छात्र हैं और मुआयथाई की ट्रेनिंग कोच राकेश शर्मा से ले रहे हैं। अपनी जीत का श्रेय उन्होंने अपने परिवार और कोच को दिया। परिवार में जीत की खबर मिलते ही खुशी का माहौल बन गया। रुस्लान के पिता नियामत खान ने बताया कि अक्टूबर में बहरीन में आयोजित होने जा रही एशियन मुआयथाई चैंपियनशिप में भाग लेने की इच्छा थी, लेकिन आयु सीमा 14 वर्ष से अधिक होने के कारण रुस्लान का चयन नहीं किया गया। रुस्लान खान ने पिछले वर्ष 2024 में असम में हुए नेशनल गेम्स में भी गोल्ड मेडल हासिल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें