अमन पाशा ने खेली 100 रन की शानदार पारी
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। पाली स्थित रविंद्र फागना क्रिकेट मैदान पर शनिवार को रॉयल चैलेंजर्स ने नाइट राइडर्स को 14 रन से हराया। रॉयल चैलेंजर्स की टीम ने 35 ओवरों में छह विकेट खोकर 255 रन का स्कोर खड़ा किया। अमन पाशा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 84 गेंदों में 100 रन की पारी खेली। वहीं, गौरव सिंह ने 36 रन बनाए। नाइट राइडर्स की ओर से दक्ष भड़ाना ने 2, पवन, हरमन और अंकुर सिंह ने एक-एक विकेट लिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी नाइट राइडर्स की टीम 9 विकेट पर 241 रन ही बना सकी। अंकुर सिंह ने 75 और तरणवीर ने 51 रन की जुझारू पारी खेली। पर्व भाटिया, अरमान मलिक और वरुण कर्दम ने दो-दो अपने नाम किए। अमन पाशा को मैन ऑफ द मैच चुना गया। अंकुर सिंह फाइटर ऑफ द मैच रहे।