संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद एनआईटी नेक्स्ट की ओर से सेक्टर-15 स्थित क्राउन प्लाजा में रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर में क्लब के सदस्यों और अन्य रक्तदाताओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। आयोजकों ने लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित करते हुए इसे जरूरतमंद मरीजों के लिए महत्वपूर्ण सेवा बताया।
क्लब के डिस्ट्रिक्ट डीजी रोटेरियन सीए अजीत जालान ने कहा कि रक्त की आवश्यकता किसी भी मरीज को अचानक पड़ सकती है। ऐसे में समय पर रक्त उपलब्ध कराने के लिए नियमित रूप से रक्तदान शिविर आयोजित करना जरूरी है। इस दौरान प्रेम प्रकाश पासीचा, एचएल भूटानी, दीपक प्रसाद सहित क्लब के सदस्य नवीन पसरीचा, चयन पसरीचा, प्रतीक चांदना और सौरभ बजाज समेत अन्य लोग मौजूद रहे।